फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में सेना का भर्ती केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भारतीय सेना का भर्ती केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने जिले में वायु सेना, नौसेना व थल सेना की विशेष भर्ती करवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रक्षामंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पहले प्रतिवर्ष जिले में सेना की भर्ती होती थी लेकिन वर्ष 2005-06 के बाद सेना की भर्ती बंद कर दी गई। इसके कारण बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती के लिए 200 से 300 किलोमीटर दूर लैंसडौन व रुड़की, कोटद्वार जाना पड़ता है। भाजपा नेता बिष्ट ने प्रेेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमांत जनपद में सेना की भर्ती के लिए केंद्र खोलने व गढ़वाल के जिलों में रोटेशन के आधार पर भर्ती आयोजित करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता नवीन पैन्यूली भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें