फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को राज्य सेवा में आरक्षण देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित किया। पत्र के माध्यम से पूर्व सैनिकों को राज्य सेवा में आरक्षण देने की मांग की गई।
विज्ञापन

विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति उत्तरकाशी ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से पूर्व सैनिकों का राज्य सेवा में क्वालीफाई मार्क 35 प्रतिशत करने, राज्य सेवा में आरक्षण 5 प्रतिशत से बढ़ाने, पुलिस भर्ती में पूर्व सैनिकों के फिजिकल को आयु के हिसाब से करने, उपनल में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की ही भर्ती करने व राज्य सेवा में नौकरी कर रहे पूर्व सैनिकों को ऊपर की श्रेणियों में भी आरक्षण देने की मांग की गई है। पत्र भेजने वालों में सेवानिवृत्त मेजर जमनाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, जसवंत सिंह, अमित राणा, रमेश राणा, बलवीर सिंह रावत, बलवीर सिंह महर, गोविंद सिंह, सुखपाल सिंह महर, विजेंद्र गुसाईं, सोवेंद्र सिंह भंडारी, खुुशपाल सिंह भंडारी व हरीश सेमवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें