फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुना घाटी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की है। उन्होंने कोविड-19 के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान के बदले व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने के साथ ही बिजली, पानी के बिलो में कटौती करने की भी मांग की।
विज्ञापन

सीएम को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कोविड के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से अधिकांश व्यापारियों की आजीविका पर प्रभाव पड़ा है। कई व्यापारियों के सामने रोजीरोटी की समस्या पैदा हो गई है। कोविड के चलते स्कूल फीस, बिजली व पानी के बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। अधिकांश व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए बैंकों से ऋण ले रखा है। इसे लौटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सभी स्थानीय निकाय, नगर पालिका, नगर पंचायत की ओर से लिए जा रहे सभी टैक्सों को माफ करते हुए बिजली पानी के बिल में कटौती करने की मांग की है। एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिह पंवार, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिह, पुरोला नगर अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें