फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षकों ने की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
उत्तरकाशी में नियुक्ति की मांग को लेकर हुई बैठक में उपस्थित योग प्रशिक्षक। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
सरकार के आश्वासन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से योग प्रशिक्षकों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को योग प्रशिक्षकों ने बैठक कर सरकार से शीघ्र उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन आदि विभागों में नियुक्ति देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षण केंद्र में हुई बैठक में अखिल भारतीय योग संगठन से जुड़े योग प्रशिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में योग को विद्यालयी शिक्षा में शामिल करने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अब तक कोई अमल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उन्हें रोजगार नहीं देगी, तो 40 हजार योग प्रशिक्षक विशाल आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष विकेश राणा, सचिव चंद्रशेखर नैथानी, सोमनाथ सेमवाल, तेजप्रकाश, कमलेश नौटियाल, सौरभ राणा, नमिता बिष्ट, रेखा गैरोला, सरिता बिष्ट, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें