यमुनोत्री धाम परिवार के साथ जा रही तीन महिला यात्रियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। इनमें दो की हार्टअटैक व एक की पैदल रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हुई।
सुभद्रा (60) पत्नी राजाराम निवासी गांव खाड़े, मुंबई यमुनोत्री धाम के लिए पैदल रास्ते में जा रही थी, तभी जानकीचट्टी से 100 मी. आगे पहाड़ी से गिरा पत्थर उनके सिर पर लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि सूरत (गुजरात) से परिवार के साथ आई कमल बाई (55) पत्नी गुलाब महारूप की जानकीचट्टी स्थित राम मंदिर के पास हार्टअटैक से मौत हो गई। वहीं मोहन कुंवर (65) पत्नी दशरथ जोधवाड़ा निवासी राजस्थान की जानकीचट्टी स्थित एक होटल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।