फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायियों ने चस्पा नहीं की रेट लिस्ट

Sat, 06 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ावों पर दुकान व होटल व्यवसायियों ने अभी तक रेट लिस्ट नहीं लगाई है, जिससे अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिल रही। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद व्यवसायी नियमों के विपरीत मनमानी पर उतर आए हैं। शिकायत मिलने पर एसडीएम बड़कोट के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने यात्रा पड़ावों पर दुकान व होटलों का निरीक्षण किया और व्यवसायियों को रेट लिस्ट लगाने को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


शनिवार को यमुनोत्री धाम के पड़ावों पर यात्रा व्यवसायी से जुड़े लोगों की दुकानों, होटलों व ढाबों पर  एसडीएम बड़कोट के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गणेंद्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया, तो हड़कंप मच गया। इस बीच स्यानाचटटी छोड़ सभी यात्रा पड़ावों पर रेट लिस्ट 40 प्रतिशत लोगों के यहां नहीं लगी थी।

खाद्य निरीक्षक ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्गों पर मार्च से मिट्टी तेल व अप्रैल से चीनी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें