फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेला गुरुवार को स्कूली छात्राओं के नाम रहा। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गढ़वाली परिधान कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित सैनिक दीपावली मेले में मसीहा दिलासा स्कूल से गौरी, हिमानी आदि, पाइनियर पब्लिक स्कूल से रिचा चौहान व अनुष्का राणा, अल्पाइन स्कूल से जहान्वी व प्रयाशी व इमीज पब्लिक स्कूल से दिव्यांशी व नंदनी आर्य की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं गढ़वाली परिधान में जया पटेल टीम ने हिस्सा लिया। समिति ने साधना जोशी, ममता जोशी, बीना भट्ट का आभार जताया। इस मौके पर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें