फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग नाबालिग से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 30 Mar 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी ब्लाक के दूरस्थ गांव में एक नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना रेगुलर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


बीते 26 मार्च को मोरी ब्लाक के एक गांव में एक दिव्यांग नाबालिग गांव की दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। दुकानदार ने लड़की को दुकान के भीतर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। लौटकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार बुद्धिराम सरियाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 323, 506 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना रेगुलर पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें