फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरी में नाबालिग 9वीं क्लास की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी) । मोरी ब्लॉक के एक राजकीय जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ने उसके घर ट्यूशन पढ़ने आने वाली 9वीं की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। परिजनों की शिकायत पर मोरी थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा नाबालिग छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के एक राजकीय जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक अध्यापक ललित कुमार के पास उक्त छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बृहस्पतिवार को भी वह उसके पास ट्यूशन पढ़ने गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन शिक्षक के घर पहुंचे। पहले उसने छात्रा के वहां होने की बात से इनकार किया, लेकिन जब परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो छात्रा आरोपी शिक्षक के बेड के नीचे बदहवास हालत में थी। परिजनों ने जब उससे घर न आने का कारण पूछा तो छात्रा ने शिक्षक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इस पर मोरी थाना पुलिस ने पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ बड़कोट जीएल कोहली ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग छात्रा के बयान दर्जकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। शिक्षक को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक अविवाहित और रुड़की का रहने वाला है। वह डेढ़ वर्ष से मोरी में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें