रवाईं घाटी के मंजियाली गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पूर्व विधायक माल चंद ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं एक मंच का काम करती हैं।
हिना क्रिकेट मंजियाली की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रर्वाइं घाटी के दूर दराज के गांव से 60 से 65 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को 51 हजार की नकद धनराशि और ट्रॉफी व उपविजेता को 21 हजार की नकद धनराशि और ट्रॉफी दी जाती है। प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें मंजियाली की टीम ने भाटिया और कुमोला की टीम ने मंजियाली की बी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों मैचों में सुनील चौहान और देवराज नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष रावत, विजय बधानी, उपाध्यक्ष प्रवींद्र रावत, अरविंद चौहान, चैन सिंह, सोबन सिंह, जगमोहन सिंह, सुनेंद्र राणा, जगमोहन कोहली उपस्थित रहे।