यमुनोत्री जनपद की मांग को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री जनपद की मांग को लेकर अनशन जारी है। रविवार को आंदोलन को गति देने के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजन किया गया, जिसमें 12 सदस्यीय सर्वदलीय संयोजक मंडल का गठन किया गया है। जो आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करेगा।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनरतले एक नवंबर से पूर्व में घोषित यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें जिला बनाओ संघर्ष समिति के अलावा व्यापार मंडल, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने से आंदोलित लोगों में रोष है। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुनोत्री जनपद की घोषणा के बाद भी जनपद गठन का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। उन्होंने जन भावना के अनुरूप जिले का गठन करने की मांग। इस दौरान आंदोलन को तेज करने के लिए एक सर्वदलीय संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसमें आनंद राणा, विजेंद्र रावत, बलवंत रावत, मनवीर चौहान, राजाराम जगड़ी, जगमोहन राणा, महावीर पंवार, विकास मैसनी, खेमराज रावत, विकास, जगदीश असवाल, रणवीर सिंह रावत आदि रहे।