फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बांटे कपड़े से बने थैले

विज्ञापन
भारत विकास परिषद वीरांगना शाखा की महिला सदस्यों ने वितरित किए स्वनिर्मित कपड़े के थैले। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भारत विकास परिषद वीरांगना शाखा उत्तरकाशी ने शुक्रवार को पॉलिथीन मुक्त नगर बनाने की पहल शुरू की। इसके मद्देनजर गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महिला सदस्यों ने स्वनिर्मित कपड़े के थैले वितरित कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नगर के हनुमान चौराहे पर वीरांगना शाखा की महिला सदस्यों ने 250 से अधिक लोगों को स्वनिर्मित कपड़े के थैले वितरित किए। उन्होंने पॉलिथीन में सामग्री ले जा रहे पुरुषों व महिलाओं के सामान को इन थैलों में रखने के लिए प्रेरित किया। वीरांगना शाखा की संयोजिका सुधा गुप्ता ने बताया कि संस्था भविष्य में भी स्वनिर्मित थैले बनाकर जनता को भेंट करती रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि पॉलिथीन के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें और अपने नगर को स्वच्छ बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें