फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाकर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिकाकर्मियों व पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के चलते बड़कोट पालिका क्षेत्र में अव्यवस्थाएं हावी हो रही हैं। जहां नगर क्षेत्र में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं, वहीं आपदा में हुए नुकसान का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहे हैं। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने भी पालिकाकर्मियों व पर्यावरण मित्रों ही हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका बड़कोट में पालिकाकर्मी व पर्यावरण मित्र हड़ताल पर हैं। कर्मियों व पर्यावरण मित्रों ने पालिका की अधिशासी अधिकारी अरमजीत कौर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ईओ के स्थानांतरण की मांग के लिए कर्मी व पर्यावरण मित्र पिछले पांच दिनों से आंदोलित है। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से पालिका क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पालिका की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर ने बताया कि विगत दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। सुरक्षात्मक कार्यों के लिए पालिका के अवर अभियंता की ओर से करीब डेढ़ दर्जन फाइल तैयार की गई हैं, लेकिन पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षर न होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वहीं पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा कि अधिकांश फाइलों पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। जो शेष हैं उन पर भी हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे। उन्होंने ईओ के आरोप को बेबुुनियाद बताया। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर हड़तालीकर्मियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें