सीएचसी पुरोला को महिला रोग विशेषज्ञ मिल गई है। रवाईं घाटी के ग्रामीण लंबे समय से यहां महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उत्तरकाशी जनपद को नौ चिकित्सक मिले हैं।
सीएचसी पुरोला को भी चार चिकित्सक मिले हैं, जिनमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ भी शामिल है। रवाईं घाटी के ग्रामीण यहां लंबे समय से महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर रहे थे। बीते माह प्रसव के दौरान यहां दो महिलाओं की मौत भी हुई थी, जिस पर आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जल्द महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि सीएचसी पुरोला के लिए स्त्री रोग विशेेषज्ञ डा. किरन नेगी, निश्चेतक डा. अंकिता रावत, चेस्ट फिजिशियन डा. कपिल तोमर व जनरल सर्जन डा. इकरार अली (बॉडधारी) की तैनाती के आदेश मिले हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के लिए जनरल सर्जन डा. देवेंद्र मेहरा व बाल रोग डा. अंजलि यादव (दोनों बॉडधारी) तथा सीएचसी बड़कोट के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डा. सूरज की तैनाती की आदेश मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि अभी तक कार्यस्थल पर किसी चिकित्सक ने तैनाती नहीं दी है।