फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता व वर्ल्ड ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कौंसिल के महासचिव कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत उत्तरकाशी में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, जिसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए। कहा कि शासन इस भ्रष्टाचार को दबाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जिला पंचायत उत्तरकाशी में हुए भारी भ्रष्टाचार की जानकारी यहां के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त हुई। कागजात का अध्ययन किए जाने के बाद मामले में हाईकोर्ट में पीआईएल दर्ज की। कोर्ट ने 300 फर्जी योजनाओं के करोड़ों भुगतान पर जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। पत्रकार वार्ता में आनंद सिंह राणा, चंदन सिंह, पवन पंवार, दलवीर चंद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें