स्वतंत्रता दिवस पर बीआरओ के दलों ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे देश में ध्वजारोहण दलों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं उत्तरकाशी बीआरओ मुख्यालय में डीएम मयूर दीक्षित व कमांडर विनोद श्रीवास्तव ने ध्वज सौंपा था।
13 अगस्त को बीआरओ के पांच दल विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के लिए उत्तरकाशी बीआरओ मुख्यालय से रवाना हुए थे। प्रत्येक दल में 10-10 सदस्य शामिल थे। रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर नगनी में एई मूर्ति काशीनाथ, कमांद में रमेश चंद्र, सुक्की टॉप में एई शिव मेहता व नेलांग में रतन कुमार ने ध्वजारोहण किया। कैप्टन संगीता ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर दल मुख्यालय लौट आए हैं। दलों के लौटने पर बीआरओ कमांडर विनोद श्रीवास्तव, ओसी सनी मदान मेजर बीनू ने उनका स्वागत किया।