फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के पर्वतारोहियों ने जोगिन पर फहराया झंडा

विज्ञापन
भागीरथी हिमालय की चोटी जोगिन तृतीय पर सफल आरोहण कर पहुंचा दल। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
असम माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के दस सदस्यीय दल ने भागीरथी हिमालय की चोटी जोगिन तृतीय पर सफल आरोहण किया। गंगोत्री हिमालय में स्थित 40 चोटियों में से 6166 मीटर ऊंची जोगिन तृतीय चोटी को एवरेस्ट फतह करने वालों के लिए सीढ़ी माना जाता है। पर्वतारोही यहां अभ्यास के साथ मौसम अनुकूलन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ट्रेकिंग एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन माउंट हाई विंड की सहायता से असम माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने 26 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे जोगिन तृतीय पर सफल चढ़ाई की। दल 10 अगस्त को आरोहण के लिए रवाना हुआ था। दल में मानस बारुह, उपेन चक्रवर्ती, कौशिक दास, भाष्कर बारुह, शेखर बारदोलाई, जयंत नाथ, ज्योति, डेविड हजारिका, कृष्णा, रुबी बोरा शामिल रहे। जिन्होंने पर्वतारोहण के अनुभवी गाइड लक्ष्मण सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में जोगिन-तृतीय चोटी पर तिरंगा फहराया। माउंट हाई विंड के निदेशक जयेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कोरोना काल के बाद दो साल में इस चोटी पर यह पहला सफल आरोहण है। उन्होंने बताया कि दल के सदस्य माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसने चोटी पर आरोहण के साथ स्वयं को उच्च हिमालयी पर्वत चोटियों के मौसम अनुकूलन तैयार किया। बताया कि दल अब सात हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटी पर आरोहण करेगा, जिसके बाद ही दल को माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें