राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में खेल महोत्सव के तहत विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंकित और बालिका वर्ग में मीनाक्षी चौहान अव्वल रहीं।
मंगलवार को विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जेस्ट उप प्रमुख कुलदीप राणा ने किया। उद्घाटन अवसर पर 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ के अंकित पहले, राजकीय इंटर कॉलेज बनचौरा के पंकज दूसरे और इंटर कॉलेज जिब्या के अनुज राज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में 400 मीटर रेस में जीआईसी रौंतल की मीनाक्षी चौहान पहले, जीआईसी बनचौरा की मीनाक्षी दूसरे और समीक्षा भंडारी तृतीय स्थान रही। इस मौके पर बीडीओ दृष्टि आनंद, बीईओ कृपाल सिंह चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चिन्यालीसौड़ मानवेंद्र सिंह राणा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, माधव नौटियाल, विनोद प्रकाश जोशी, दिनेश चंद रमोला आदि मौजूद थे। संवाद