फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोला में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पुरोला में अवैध अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन का घन चला। इस दौरान राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने वार्ड पांच और छह में अवैध अतिक्रमण हटाया। टीम में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष ने सबसे पहले अपने पैतृक आवास पर बनी चहारदीवार ध्वस्त कर जनता से अभियान में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

पुरोला नगर पंचायत में समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के बावजूद अतिक्रमण अब भी गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके खिलाफ राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को मुख्य बाजार से लगे खाबलीसेरा वार्ड नंबर पांच में सभी अतिक्रमण हटाए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी ने अपने पैतृक घर की चहारदीवारी को तोड़कर अतिक्रमण के खिलाफ अपने घर से ही कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने रास्तों पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें पूर्व में ही नोटिस के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को लेकर अवगत कराया गया था। बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, जिससे प्रशासन व नगर पंचायत की संयुक्त टीम की ओर से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में नगर पंचायत पुरोला में सीवर लाइन बनना तय है। इसलिए संपर्क मार्गों का चौड़ा होना आवश्यक है और सभी लोग इसमें सहयोग करें। टीम में नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही एसडीएम सोहन सिंह सैनी, अधिशासी अधिकारी एसपी नौटियाल, राजस्व उप निरीक्षक बिरेश कुमार, बरदेव नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें