कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए बीते दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बंद थे, जिन्हें अब खोल दिया गया है। जिससे एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में रौनक लौट आई है।
जनपद में 1052 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें 11578 बच्चे पंजीकृत हैं। पिछले दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बंद किए गए थे, जिन्हें बुधवार को खोल दिया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को सजाया भी गया था। फूलदेई त्योहार की तरह बच्चों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर फूल डालकर प्रवेश किया। जिला बाल विकास अधिकारी नीतू फुलारा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व उनमें प्रयुक्त होने वाले सभी सामानों को सैनेटाइज किया गया है। अब केंद्रों पर पठन-पाठन प्रक्रिया शुुुरू कर दी गई है।