जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को मोरी थाना पुलिस ने एक युवक को 550 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोरी थानाध्यक्ष दीनदयाल रावत ने बताया कि एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को नियमित चेकिंग के दौरान पोखरी तिराहा नैटवाड़ रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वो काला बैग लिए हुए था। पूछताछ में उसने घूमने आने की बात कही। जब बैग दिखाने को कहा गया था तो उसने मना कर दिया। बाद में तलाशी के दौरान उसके बैग से चरस बरामद हुई। मामले में अबरार अहमद निवासी 21 नया डालनवाला देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष समेत कांस्टेबल श्याम बाबू व कांस्टेबल हंसराज शामिल थे। संवाद