फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में लाएं तेजी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा से प्रभावित गांवों के विस्थापित परिवारों के आवास निर्माण एवं भूमि विकास के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आपदा से प्रभावित अस्तल, बड़ेथी व कांसी गांव के परिवारों के विस्थापन को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वन पंचायतों के गठन के भी निर्देश दिए गए। नगर निकायों की समीक्षा के दौरान डीएम ने जनपद में पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए। कचरा प्रबंधन के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन को प्रभावी बनाने का निर्देश भी दिया। वहीं शराब की दुकानों में शराब के ओवररेट की शिकायत को लेकर जिला आबकारी अधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, पुरोला सोहन सैनी, डुंडा मीनाक्षी पटवाल, बड़कोट शालिनी नेगी, डीएसओ मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें