फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपीन रेंज में 80 लाख के काम अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामले नहीं थम रहे हैं। अब सुपीन रेंज करीब 80 लाख रुपये के निर्माण कार्य अधूरे छोड़ने का मामला सामने आया है। जबकि कार्यों का भुगतान पूरा कर दिया गया है। उप निदेशक ने इस मामले में जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के सुपीन रेंज के अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने उप निदेशक को लिखे पत्र में मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ निर्माण कार्य 2 से 10 मार्च के बीच दिखाए गए हैं। जबकि कार्यादेश 12 मार्च का है। कार्यादेश से पहले ही कार्य समाप्त दिखा दिए गए हैं। ये सभी कार्य पूर्व उप निदेशक कोमल सिंह के कार्यकाल के हैं। उप निदेशक देवी प्रसाद बलूनी ने बताया कि सभी रेंज अधिकारियों से मार्च में हुए निर्माण कार्यों की भौतिक रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि मार्च माह में हुए सभी कार्यों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करेगी।
-----
पूर्व उप निदेशक ने किया था अटैच
पुरोला। रेंज अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने एक सप्ताह पूर्व ही सुपीन रेंज के रेंज अधिकारी का कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व ज्वाला प्रसाद इसी रेंज में रेंज अधिकारी थे। ज्वाला ने मार्च माह में केदार कांठा ट्रेक के नीचे हो रहे खनन के मामले में दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर, एक कंप्रेशर सहित छह मशीनें जब्त की थी। इस मामले में एक पूर्व वन मंत्री के बेटे का नाम प्रकाश में आया था। इस पर तत्कालीन उप निदेशक कोमल सिंह ने ज्वाला प्रसाद को गोविंद वन्य जीव विहार कार्यालय पुरोला में अटैच कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें