फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री फिजिकल एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त 38 युवा बने अग्निवीर

Sat, 06 Dec 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री फिजिकल एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त जनपद के 38 युवाओं सेना में अग्निवीर बने हैं। इन युवाओं ने सेना के लैंसडाैन स्थित प्रशिक्षण केंद्र से अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती होकर देश सेवा की शपथ ली।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक चंद्रमोहन पंवार वर्ष 2020 से गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के माध्यम से जनपद के युवाओं के लिए निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण कैंप चला रहे हैं। गंगोत्री फिजिकल एकेडमी से 150 युवाओं सेना व अग्निवीर भर्ती हो चुके हैं। सेवानिवृत्त नायक चंद्रमोहन पंवार ने बताया कि युवाओं के लिए सेना भर्ती के लिए तैयारी करवाई जाती है जिसमें उनके रहने व खाने की पूरी व्यवस्था निशुल्क रहती है।
उन्होंने बताया कि गत दो दिसंबर को गढ़वाल राइफल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाैन से अग्निवीरों का बैच पासआउट हुआ जिसमें उनकी एकेडमी 38 युवा भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि एकेडमी प्रशिक्षण प्राप्त डेढ़ सौ युवा सेना भर्ती में सफलता हासिल की है। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बीरेंद्र नेगी, संरक्षक मेजर आरएस जमनाल, मीडिया प्रभारी गोपेश्वर प्रसाद भट्ट युवाओं की सफलता पर एकेडमी को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें