फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महिलाएं खेलेंगी पारंपरिक खेल, स्पर्धाएं भी होंगी

Sat, 06 Dec 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुणाघाटी की जगन्नाथ धाम खेल एवं जल कल्याण समिति साल्ड क रही है आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वरुणाघाटी की जगन्नाथ धाम खेल एवं जल कल्याण समिति साल्ड की ओर से पहली बार क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में ग्रामीण महिलाओं को मौका दिया जाएगा। साथ ही उनके लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन कर निशुल्क ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और जागरूकता संदेश के साथ ही ग्रामीण और ओपन दो वर्गों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जगन्नाथ धाम खेल एवं जनकल्याण समिति साल्ड के संरक्षक बलवीर राणा, अध्यक्ष अजय राणा, कोषाध्यक्ष अवधेश नौटियाल, मीडिया प्रभारी अनिल सेमवाल ने बताया कि उनकी ओर से पारंपरिक खेलों को जीवित करने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को मंच देने का प्रयास किया गया है। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी 14 से 18 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने पत्रकारों से वार्ता में शनिवार को बताया कि महिलाओं के लिए रस्सा कस्सी, पिठ्ठाग्राम, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वरुणाघाटी के करीब 10 गांव की महिला मंगल दल और युवतियों का आमंत्रण दिया गया है। इन सभी खेलों में महिलाओं के प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके साथ ही अन्य ग्रामीण और ओपन वर्ग में वॉलीबाल, लूडो, कैरम और शतरंज के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद के सभी क्षेत्रों और विद्यालयों से टीमों का आमंत्रण दिया गया है। प्रतियोगिता के दौरान वरुणघाटी के स्थानीय लोककलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें