फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 लोगों को मिला सेवा रत्न सम्मान

विज्ञापन
उत्तरकाशी के कलेक्ट्रेट भवन में आयोजित सेवा रत्न सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले लोग। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित समारोह में स्पैक्स उत्तराखंड के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बृजमोहन शर्मा समेत 300 लोगों को सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्लांट बैंक, श्याम स्मृति वन, पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति एवं नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंज सोसायटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आपदा कभी सूचना देकर नहीं आती। हमें आपदाओं से बचाव के लिए हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। आपदाओं से बचने के लिए आपदा पूर्व, आपदा के दौरान व आपदा के बाद की रणनीतियों के साथ कुशल प्रबंधन जरूरी है। कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स के अतिरिक्त आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, वार रूम प्रभारी डॉ. बीएस रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रतनमणी नौटियाल, रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष माधव जोशी, रोटरी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद बहुगुणा, हिमालय प्लांट के संरक्षक सुभाष चंद्र नौटियाल, रमा डोभाल, डॉ. मणिन्द्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें