फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26780 यात्रियों ने किए चार धाम दर्शन

Tue, 09 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ/रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में जान जोखिम में डाल कर कुछ इस तरह यमुना नदी को पार करते तीर्थयात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। मंगलवार को चारों धामों में 26780 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में 8218 तीर्थयात्रियों ने मत्था टेका। अभी तक धाम में 74,788 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


बदरीनाथ के दर्शन के लिए सुबह चार बजे से ही तीर्थयात्रियों की लाइन लग रही है। तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों के बाद ब्रह्म कपाल में अपने पितरों का तर्पण भी कर रहे हैं।

केदारनाथ में 7128 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से धाम में 46668 यात्री पहुंच चुके हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. एससी गौड़ ने बताया कि एक सप्ताह की यात्रा में बदरी-केदार में सवा लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गंगोत्री धाम में 5552 यात्री मां गंगा के दर्शन को पहुंचे, जबकि 5882 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए। दोनों धाम में कुल 11434 यात्री पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें