फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार केबल बिछाने से बदहाल हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। एक प्राइवेट दूरसंचार कंपनी द्वारा ओएफसी लाइन बिछाने के दौरान बड़ेथी-बनचौरा मोटर मार्ग पर छोड़ी गई खामियां यातायात पर भारी पड़ रही हैं। मानकों के अनुसार कार्य नहीं किए जाने से यहां आए दिन वाहन फंस रही हैं और हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

हाल ही में एक प्राइवेट दूरसंचार कंपनी द्वारा बड़ेथी-बनचौरा मोटर मार्ग के किनारे नाली खोदकर वहां ओएफसी केबल बिछाई थी। केबल दबाने के लिए गहरी नाली खोदी गई और इसमें केबल डालकर मानक के अनुसार पूरा भरान नहीं किया गया, जिससे आए दिन वाहनों के टायर नाली में फंस रहे हैं। क्षेत्र के शशि प्रकाश कोठारी, रामेंद्र महंत, गोविंद राणा, सुरेंद्र नेगी, विरेंद्र नेगी ने लोनिवि से शीघ्र सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। लोनिवि के ईई एसके तोमर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो शीघ्र ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें