फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल ढुइंक के पांचवें दिन भी नहीं खुले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढुइंक में बुधवार को पांचवें दिन भी ताले लटके रहे। स्कूल पहुंचे शिक्षक कुछ बच्चों को पकड़ कर स्कूल तो लाए, लेकिन यहां कक्ष कक्षों पर तालाबंदी होने से उन्हें खुले आसमान के नीचे बैठाकर ही पढ़ाना पड़ा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर पहुंचने तक तालाबंदी नहीं खोलने का एलान किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल ढुइंक में तैनात शिक्षकों द्वारा बारी लगाकर स्कूल आने और कई दिन तक नदारद रहने से पठन पाठन चौपट हो रहा था। इससे गुस्साए अभिभावकों ने बीते सोमवार को विद्यालय में तालाबंदी कर बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया। मामला बिगड़ते देख शिक्षक तो स्कूल पहुंच गए, लेकिन अभिभावकों ने तालाबंदी खोलने से इंकार कर दिया। बुधवार को भी स्कूल पहुंचे शिक्षक बड़ी मुश्किल से कुछ बच्चों को पकड़ कर स्कूल लाए, लेकिन कक्ष कक्षों पर ताले लगे होने के कारण उन्हें खुले मैदान में बैठाकर ही बच्चों को पढ़ाना पड़ा। ग्राम प्रधान सोबत सिंह चौहान का कहना है कि जब तक शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी विद्यालय पहुंचकर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई और यहां शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन नहीं देता, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी। उन्होंने डीएम को भी पत्र लिखकर वस्तुस्थिति के जानकारी देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर खंड शिक्षा अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि वे आज विभागीय मीटिंग में हैं। जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण और मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें