फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप, पूनम और स्वर्णलता करेंगी एवरेस्ट आरोहण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। टाटा स्टली एडवेंचर फाउंडेशन ने तीन लोगों को एवरेस्ट आरोहण अभियान के लिए चुना है। इनमें एक भुवनेश्वर उड़ीसा और दो लोग उत्तरकाशी जिले से शामिल हैं। फाउंडेशन इन्हें वर्ष 2018 में एवरेस्ट आरोहण करवाएगा, जिसमें सभी प्रकार के खर्च फाउंडेशन की तरफ से वहन किए जाएंगे।
विज्ञापन

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर हेमंत गुप्ता ने बताया कि टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन 1984 में बचेंद्री पाल के प्रथम भारतीय महिला एवरेस्ट होने के उपलक्ष्य में टाटा स्टील ने इस संस्थान को स्थापित किया था। 1985 से लेकर अब तक फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष सात महीने का आउटडोर लीडरशिप कोर्स कराया जाता है। फाउंडेशन की तरफ से अभी तक सात लोगों को सफलतापूर्वक एवरेस्ट आरोहण करा चुका है। वर्ष 2018 में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से तीन व्यक्तियों को एवरेस्ट अभियान के लिए चयन किया गया है। इनमें उत्तरकाशी जिले से नाकुरी गांव निवासी संदीप टोलिया, नाल्ड गांव निवासी पूनम राणा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर उड़ीसा की स्वर्णलता का नाम शामिल है। अभियान के दौरान इनका खर्चा फाउंडेशन की तरफ से वहन किया जाएगा। फाउंडेशन के मैनेजर व कोर्स इंचार्ज राजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि पूनम राणा नाल्ड गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं। पूनम दो साल पहले उनके कैंप से जुड़ी है। इसके बाद उसने बेसिक, एडवांस कोर्स किया है। वह पर्वतारोहण की सभी तकनीक जानती है। एवरेस्ट बेस कैंप, रुद्रगैरा आदि जगहों पर वह गई है। उसके अंदर क्षमता और लगन को देखते हुए ही उसका चयन एवरेस्ट अभियान के लिए किया गया है। राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से इसके अलावा आउटडोर लीडरशिप कोर्स के दौरान यहां कपलों कैंप में ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं को भी सात माह का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें