फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त डीएम आशीष चौहान ने संभाली गद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। 2011 बैच के आईएएस डा. आशीष चौहान ने जनपद के 21वें जिलाधिकारी के तौर पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आपदा के अधूरे कार्यों को पूरा करने, स्वच्छता अभियान में तेजी लाने व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता में शामिल किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने परिवार सहित काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर आवास में गृह प्रवेश किया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों व जनसमस्याओं को जल्द निस्तारित करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं व यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पुरानी योजनाओं में तेजी लाने के साथ ही नए प्रयोग भी किए जाएंगे। सीडीओ के कार्यकाल के तौर पर सफल रहे प्रयोगों व योजनाओं को भी जिले में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें