फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ डामरीकरण और नालियों की सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत नौगांव बीच यमुनोत्री हाईवे पर नव निर्मित पुल के दोनों तरफ डामरीकरण न होने व गंदगी से पटी नालियों से आ रही बदबू से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बड़कोट को ज्ञापन भेजकर शीघ्र नाली की सफाई व पुल के दोनों तरफ डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से मई माह में तीन करोड़ बीस लाख की लागत से यात्रियों की सुविधा के लिए 15 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण किया गया था। यात्रा को देखते हुए आनन-फानन में पुल से आवाजाही तो शुरू कर दी गई, लेकिन दोनों ओर डामरीकरण करना छोड़ दिया। मौके का फायदा उठाते हुए पुल का निर्माण कर रही कंपनी पुल के दोनों ओर सिर्फ पत्थर और मिट्टी बिछा कर चलती बनी, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल का कहना है कि विभाग से पुल के दोनों ओर डामरीकरण करने की मांग की गई है। इससे पूर्व भी विभाग झूटा आश्वासन दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें