फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डोलियों के साथ झुमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी क्षेत्र के पौराणिक दुधगाडू फुलोई थौलू के अंतिम दिन हरिमहाराज, हुणेश्वर महादेव, नागदेवता एवं शंकर देवता के पश्वा ने सवा दो क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न गांवों से आई देव डोलियों के साथ रासौं नृत्य कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना एवं जीवन की सुख शांति के लिए मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

बुधवार को मेले के समापन पर पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि पौराणिक मेले हमारी पौराणिक रीति रिवाज, संस्कृति पुराने सभ्यता को जिंदा रखने के लिए अहम है। मेले के दूसरे दिन मुस्टिकसौड़ मैदान में नागदेवता, खंडद्धारी, हुणेश्वर एवं हरिमहाराज देवता के पश्वा ने करीब सवा दो क्विंटल दूध से अभिषेक कर देव डोलियों के साथ रासौं नृत्य किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष बालशेखर, भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, दिनेश नौटियाल, दिवाकर प्रसाद भट्ट, गजेंद्र प्रसाद, कुशपाल सिंह, बीना नौटियाल, संतोषी गुसाईं, अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें