चिन्यालीसौड़। हडियाड़ी गांव की एक युवती (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। धरासू पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।
आरती पुत्री पाल सिंह की मंगलवार रात को तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतका अपनी मां के सात सो रखी थी, तभी आधी रात को उसको उल्टी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद घर वालों ने उसका घरेलू उपचार किया। सुबह तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने युवती को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली चिन्यालीसौड़ में एसआई साहिल बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टि में सांप या किसी जहरीले कीड़े के काटने का मामला लग रहा है।