फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवराणा में रुद्रेश्वर देवता के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। रवाईं घाटी के 65 गांवों के ग्रामीणों की आस्था का प्रतीक देवराणा मेला इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया गया। मेले में आराध्य रुद्रेश्वर देवता की भक्ति में सराबोर रवाईं एवं जौनपुर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मेले में शामिल हुए। मेले में शामिल ग्रामीणों ने देवता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी तथा देवता के पश्वा से समस्याओं का समाधान भी जाना।
विज्ञापन

हर साल अषाढ़ मास में कंडाऊं गांव के निकट देवदार के घने जंगल के बीच देवराणा में रुद्रेश्वर देवता के मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यहां रविवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में रर्वाइं एवं जौनपुर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। पूजा-अर्चना के दौरान देवता के पश्वा से ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान पूछे। दूरस्थ गांवों से पहुंची महिलाओं ने मेले में सजी दुकानों से जरूरत के सामान की खरीददारी भी की। अब एक माह तक देवता की डोली क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी। इस दौरान गांवों में मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। सभी गांवों के भ्रमण के बाद विशाल भंडारा एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ देवता की मूर्ति को पुन: मंदिर में स्थापित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें