फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने 13 गांवों का तहसील से संपर्क कटा

विज्ञापन
बड़कोट में बारिश से इस तरह क्षतिग्रस्त हुआ राजगढ़ी सरनौल मोटरमार्ग। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
सर बडियार एवं ठकराल पट्टी के 13 गांवों का संपर्क एक सप्ताह से तहसील मुख्यालय से टूटा हुआ है। यहां एक सप्ताह पूर्व सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया था, जिससे ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किमी पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठकराल पट्टी के पांच और सर बडियार पट्टी के आठ गांवों को राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग तहसील मुख्यालय से जोड़ता है, जो एक सप्ताह पूर्व हुई लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे दोनों पट्टी के गांवों की आवाजाही ठप होने के साथ कोटी गांव के कई आवासीय भवनों, कुठार अन्न भंडार को भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, जगमोहन राणा, किशन सिंह सहित ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से सड़क मार्ग बंद है, लेकिन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई के एई आनंद मोहन रायजादा का कहना है कि इस स्थान पर बाहर की ओर से भारी दीवार लगनी है। उसके लिए बजट नहीं है। पहाड़ की तरफ आबादी होने के कारण मशीन लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें