फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने किया कूल, अब गर्मी झेलने को रहिए तैयार

Fri, 13 May 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आगामी 20 मई तक मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा गर्मी का कहर
  • तेज धूप की वजह से 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
विज्ञापन
गर्मी का मौसम - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही अब गर्मी तन को झुलसाएगी। मौसम विभाग ने आगामी 20 मई तक भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। खासतौर से 19 और 20 मई को मैदानी इलाकों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ पहाड़ी इलाकों में ही हल्की बारिश रह सकती है। बाकी सभी जगहों पर आगामी 20 मई तक मौसम शुष्क रहने वाला है।

40 पार कर सकता है पारा
उन्होंने बताया कि शुष्क मौसम, तेज धूप की वजह से तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। खासतौर से मैदानी इलाकों में तन झुलसाने वाली गर्मी पड़ने वाली है। माना जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह में तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। खासतौर से 19 और 20 मई को मैदानी इलाकों में तेज गर्म लू चलने की वजह से गर्मी मुसीबत पैदा करेगी।
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी
राजधानी में शुष्क मौसम पर तापमान का असर नजर आने लगा है। एक दिन में ही तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को तापमान बढ़कर 37.1 डिग्री पहुंच गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20.6 था जो शुक्रवार को बढ़कर 22.3 डिग्री पर आ गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजधानी का तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें