शिक्षा मित्रों का वेतन 20 हजार किया
कैबिनेट ने शिक्षा मित्रों का वेतन 1500 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार करने का निर्णय लिया। इससे करीब 734 शिक्षा मित्रों को लाभ मिलेगा। कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण पर कैबिनेट ने सैद्धांतिक सहमति दी। मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे। एक ही विज्ञप्ति पर नियुक्त हुए कर्मचारियों(शिक्षकों) को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिश पर मुहर लगाई।
नाइट कर्फ्यू बढ़ाया, अब दिखेगी सख्ती
कैबिनेट ने नाइट कर्फ्यू का समय एक घंटे बढ़ा दिया है। अब रात 11 बजे के स्थान 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनने में लापरवाही पर सख्ती दिखेगी। हल्द्वानी और ऋषिकेश आईडीपीएल में 500 बेड के हास्पिटल को मार्च 2022 तक बढ़ाने के लिए एमओयू को मंजूरी दे दी गई।
किसानों व बागवानों को राहत
कैबिनेट ने किसानों व बागवानों को राहत देते हुए मंडी एक्ट में शुल्क ढाई प्रतिशत से घटाकर डेढ़ प्रतिशत किया। पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को कुल प्रीमियम का दो प्रतिशत के स्थान पर अब एक प्रतिशत अंशदान देना होगा।