फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तराखंड में बहुमत साबित करने को तैयार है BJP'

Mon, 28 Mar 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड भाजपा के विधायक दिल्‍ली से देहरादून ‌पहुंच गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा बहुमत साबित करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


सभी विधायकों के देहरादून पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के शर्मसार करने वाले को शर्म क्यों नहीं आ रही है। विधायकों की सौदेबाजी करने वाले पूर्व ‌मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। निशंक ने कहा कि भाजपा बहुमत साबित करने के लिए तैयार है।

इससे पहले हजारों की संख्या में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर समर्थक भाजपा विधायकों के स्वागत में मौजूद रहे। इस दौरान फूल माला पहनाकर इन विधायकों का स्वागत किया गया। समर्थक ढोल पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन


भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह हरीश रावत सरकार का अंत होने से उत्तराखंड से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत और गोविंद सिंह कुंजवाल ने राज्य को लूटा है। हरीश रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बेजह ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें