फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 31 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर चुकी है आप, तेजी से चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारी

Wed, 10 Nov 2021 03:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर तक पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं पर बातचीत करते हुए एक विस्तृत खाका तैयार कर रहे हैं जिसके आधार पर पार्टी लोगों से जुड़ने का काम करेगी...
विज्ञापन
आप नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी रणनीति के साथ तैयारी कर रही है। पार्टी अब तक 31 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है। यह प्रभारी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। नौ प्रभारियों की नियुक्ति मंगलवार को की गई है। पार्टी ने कहा है कि वह अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल (रि.) अजय सिंह कोठियाल के द्वारा उठाए गए मुद्दों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोल जारी रखेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर तक पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं पर बातचीत करते हुए एक विस्तृत खाका तैयार कर रहे हैं जिसके आधार पर पार्टी लोगों से जुड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 21 सालों में प्रदेश की बहुत बर्बादी की जा चुकी है और इस बर्बादी के लिए भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं जो आपसी रजामंदी से प्रदेश पर शासन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन्हें उत्तराखंड की सत्ता से हमेशा-हमेशा के लिए उखाड़ कर फेंक दिया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी राजीव चौधरी और कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने आप प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य स्थापना दिवस की पूरे प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान आप कार्यकारी अध्यक्ष ने स्थापना दिवस के मौके पर नौ नए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा भी की। इस दौरान अनंतराम चौहान के कहा कि पार्टी का विस्तार प्रदेश में बडी तेजी से हो रहा है और लगातार पार्टी संगठन की मजबूती के साथ ही अपनी विधानसभाअें को भी मजबूत कर रही है।

नए प्रभारियों की सूची

गुड्डू लाल,                        थराली विधानसभा

विज्ञापन

एडवोकेट सूरत सिंह रौतेला     नरेंद्र नगर विधानसभा
प्रवीन बंसल                        विकासनगर विधानसभा
बबिता चंद                         गंगोलीहाट विधानसभा
सुरेश चंद्र बिष्ट                    सल्ट,विधानसभा
राजेश बिष्ट                        लोहाघाट,विधानसभा
डॉक्टर भुवन चंद्र आर्य          नैनीताल विधानसभा
समित टिक्कू                      हल्द्वानी विधानसभा
विज्ञापन

डॉक्टर यूनुस चौधरी             जसपुर विधानसभा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें