फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप जीता

विज्ञापन
शक्तिफार्म फुटबॉल टूर्नामेंट में जूझते खिलाड़ी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
टैगोरनगर गांव में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ट्रांजिट कैंप ने पेनाल्टी शूटआउट में न्यूरिया को को 5-4 से हराया। ट्रांजिट कैंप के गोलकीपर रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

खेल के दौरान ट्रांजिट कैंप और न्यूरिया की अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई प्रहार किए। खेल समाप्ति तक गोलकीपर और रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने गोल नहीं होने दिया। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया गया जिसमें न्यूरिया के महेश, राकेश, राहुल और नवीन ने गोल किए। जबकि गणेश और सुमंत के किक का ट्रांजिट कैंप के गोलकीपर रोहित सिंह ने बेहतरीन बचाव किया।
दूसरी ओर ट्रांजिट कैंप की ओर से शेर सिंह, सुमित, गोलू, सौरभ और सुजीत ने गोल किया। जबकि शुभम कन्याल की किक बेकार साबित हुई। इससे पहले पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन और आम आदमी पार्टी विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मिथुन पहाड़ ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में अखिलेश मंडल रेफरी, धीरज और राकेश लाइंसमैन, सव्यसाची, जयंत मंडल और सुनील सरकार कॉमेंटेटर, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर रहे। वहां किशोर राय, अजीत हालदार, बाबूराम हालदार, सुबल विश्वास, सुनील सरकार, अशोक मंडल, रिपुसूदन मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें