खटीमा के लोहियाहेड गांधी मैदान में फुटबॉल मैच के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : KHATIMA
शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक मनोज रुमाल की स्मृति में आयोजित दसवें फुटबॉल महाकुंभ में बनबसा स्टेडियम ने सोनी इलेवन लोहियाहेड को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
लोहियाहेड गांधी मैदान में बृहस्पतिवार को बनबसा स्टेडियम एवं सोनी इलेवन लोहियाहेड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले पहले हाफ में में बनबसा स्टेडियम के आलम ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। पहले हाफ में सोनी इलेवन के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाए। दूसरे हाफ में बनबसा के बॉबी व आलम ने एक-एक गोल कर टीम का स्कोर 3-0 कर लिया।
सोनी इलेवन के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन गोलकीपर ने प्रयास विफल कर दिए। बनबसा स्टेडियम ने मैच 3-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कमेटी अध्यक्ष हरीश रुमाल ने बताया कि शुक्रवार को नेपाल व बनबसा स्टेडियम के बीच फाइनल मुकाबला खेेला जाएगा। इससे पूर्व मैच का शुुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता शारदा विद्युत गृह लोहियाहेड गोपाल बोरा ने किया। वहां कैलाश चंद, जोहर अब्बास, दीपक ऐर, रविंद्र रुमाल, कमल धामी, नवीन महर, विक्की सामंत, सूरज चंद, लाल सिंह, सोनी मेहरा, ललित धामी आदि थे। (संवाद)