रुद्रपर में जुलूस निकालते पर्यावरण मित्र।
- फोटो : RUDRAPUR
मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को पर्यावरण मित्रों ने शहर में जुलूस निकाला। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
नगर निगम कार्यालय से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जुलूस निकालकर पर्यावरण मित्र नैनीताल हाइवे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां एसडीएम प्रत्यूष सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पर्यावरण मित्रों ने कहा कि नियमितीकरण व वेतन वृद्धि आदि उनकी कई मांगों की सरकार कई सालों से अनदेखी कर रही है। सीएम के आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं। वहां सुरेश कुमार मुल्तानी, सुनील रोतगी, मुकेश राजौरिया, सूरज आजाद, राजीव खैरालिया, मनोज कुमार आदि थे।