फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ महाविद्यालय ने जीता खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
काशीपुर में खो-खो प्रतियोगिता का परिचय प्राप्त करती मुख्य अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
एसएसी गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में कुविवि अंतरमहाविद्यालय (महिला) खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज, हल्दूचौड़ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एमबीपीजी हल्द्वानी, एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा, पीजी कॉलेज रुद्रपुर, पीजी कॉलेज हल्दूचौड़, पीजी कॉलेज रामनगर के अलावा काशीपुर के एससी गुड़िया आईएमटी और चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने किया।
प्रथम मैच हल्द्वानी और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में हल्दूचौड़ ने चंद्रावती महाविद्यालय की टीम को हरा दिया। तीसरे मैच में पीजी डिग्री कॉलेज रुद्रपुर ने एससी गुड़िया आईएमटी को परास्त कर दिया। प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल हल्दूचौड़ और रामनगर के बीच हुआ जिसमें हल्दूचौड़ ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में रुद्रपुर को हराकर हल्द्वानी विजयी रही।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज हल्दूचौड़ ने एमबी पीजी हल्द्वानी को हरा दिया। समापन में उत्तराखंड एथलेटिक्स सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षिका मंजू जोशी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित टीम मार्च में नोर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। संचालन संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने किया। वहां संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, डॉ. आरएन सिंह (प्रिंसिपल, लॉ), पीके बख्शी, डॉ. निमिशा अग्रवाल, विशाल शर्मा, मनीश अग्रवाल, मनमोहन भंडारी, राजेंद्र नेगी, गौरव जोशी, मनोज ऐरी, टीम मैनेजर लियाकत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें