सितारगंज में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में बोलतीं जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर।
- फोटो : SITARGANJ
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर घर की रसोई पर पड़ा है। महंगाई से परेशान महिलाओं का रुझान अब कांग्रेस की ओर है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने शाइस्ता बेगम को महिला कांग्रेस नगराध्यक्ष मनोनीत किया।
शनिवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी के आवास पर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है और सभी धर्म व वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहां कांग्रेस नेता हसनैन मलिक, अख्त्यार अहमद पटौदी, मीडिया प्रभारी वसीम मियां, युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, संजीदा बेगम, परवीन, नसरीन, शमीम बेगम, हसीना, जुबैदा, नाजिया, पार्वती देवी आदि थे।