फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर नर्स हत्याकांड: आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर महिला कांग्रेसियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Fri, 16 Aug 2024 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में हुए नर्स हत्याकांड के दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रुद्रपुर नर्स हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में हुए नर्स हत्याकांड के दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिला संबंधी घटना पर त्वरित एक्शन लेने की मांग की। एसपी सिटी मनोज कत्याल को ज्ञापन सौंपा। एसपी सिटी ने कहा कि मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। अभियुक्त को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: मजदूर ने हवस मिटाने के इरादे से की थी नर्स की हत्या, घटना के बाद पत्नी के साथ फरार हो गया था आरोपी
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला
बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें