अभियान की खबर.... ऊधमसिंह नगर
हमने मन में ठाना है, सुरक्षा कवच अपनाना है
12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने में सरकारी और निजी स्कूल दिखा रहे हैं गंभीरता
इंफो
165 सरकारी और 102 निजी स्कूलों में लग रही है वैक्सीन
लोगो... स्वास्थ्य और क्यू आर कोड
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने में सरकारी और प्राइवेट स्कूल तत्परता दिखा रहे हैं। नया सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में स्कूल प्रबंधन की मंशा है कि हर बच्चा वैक्सीन रूपी सुरक्षा कवच पहनकर पठन-पाठन करे। जिले में अब तक 13 हजार 868 बच्चों ने वैक्सीन लगाई है। जो लक्ष्य से सिर्फ 20 प्रतिशत ही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने के लिए 70 हजार 974 बच्चे चिह्नित किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 165 सरकारी और 102 निजी स्कूलों में वैक्सीन लगाई गई है। सबसे अधिक कैंप रुद्रपुर ब्लॉक के 35 निजी स्कूलों में लगे हैं। खटीमा ब्लॉक के 73 सरकारी स्कूलों में कैंप लगाए गए हैं। बाजपुर ब्लॉक के किसी भी निजी स्कूलों में कैंप नहीं लगा है। जसपुर ब्लॉक के एक सरकारी और दो निजी स्कूलों में वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाए गए हैं।
कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. तपन शर्मा ने कहा कि बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कुछ स्कूलों में परीक्षाएं होने के बाद स्कूल बंद हो गए हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों से संपर्क कर रही है।
निजी विद्यालय कर रहे हैं सहयोग
रुद्रपुर। एएनएम दीपा जोशी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रविवार को 25 बच्चों ने वैक्सीन लगाई है। रुद्रपुर ब्लॉक में करीब चार हजार बच्चे वैक्सीन लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों से ज्यादा निजी स्कूल प्रबंधक वैक्सीन लगाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बार-बार टीम वैक्सीन लगाने के लिए जा रही है। कभी बच्चे नहीं होने से टीम को बैरंग लौटना पड़ता है जबकि निजी स्कूलों में यह समस्या नहीं है। संवाद
-
इन ब्लॉकों में लगे हैं टीकाकरण कैंप
ब्लॉक सरकारी स्कूल निजी स्कूल
बाजपुर 06 0
सितारगंज 16 29
रुद्रपुर 10 35
किच्छा 22 03
जसपुर 01 02
गदरपुर 25 12
खटीमा 73 06
काशीपुर 12 15
कुल 165 102