फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सात की टीमों ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
जसपुर में पोषण मेले में उपस्थित बाल विकास परियोजना कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना शहर की ओर से पोषण माह के अंतर्गत पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में वार्ड के अनुसार व्यंजन स्टॉल लगाए और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष चौक के निकट एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में व्यंजन, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिताओं में वार्ड नंबर आठ, रंगोली प्रतियोगिता में वार्ड नंबर चार, पोस्टर प्रतियोगिता में वार्ड नंबर सात की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोषण रथ के माध्यम से पोषण अभियान, विभागीय योजनाओं का प्रचार किया गया। अतिथियों और लोगों ने व्यंजन स्टॉल पर व्यंजनों का स्वाद लिया।
सीएम महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 20 किटों का वितरण, गोद भराई, अन्नप्राशन कार्यक्रम भी किया गया। वहां जिले से अतिथि नीलम, ज्योति सैनी, अलवीरा खान, नीतू यादव, मेघा, परियोजना से प्रीति पवार, मनीष चौहान, राहुल चौहान एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें