फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने कार, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो घायल, हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर के गांव महेशपुरा में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
हाईवे पर डंपर ने पीछे से ई-रिक्शा और कार को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौका पाकर चालक फरार हो गया। लोगों ने चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को चौकी सेे खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव महेशपुरा में दोराहा की तरफ से तेज गति से आ रहे खाली डंपर ने पीछे से कार और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कार चालक हरदेव सिंह स्वार (रामपुर), ई-रिक्शा चालक वसीम निवासी महेशपुरा घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वसीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार चालक का यूपी के स्वार के अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
घटना में कार और ई- रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। डंपर को पुलिस चौकी दोराहा में खड़ा कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने डंपर को घटनास्थल पर ले जाने की कोशिश की जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। हंगामे के चलते डंपर के शीशे टूट गए। डंपर गांव मसीत निवासी का बताया गया है। चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने बताया कि घटना के बाद डंपर, कार और ई-रिक्शे को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। (संवाद)

बाजपुर के गांव महेशपुरा में घटना के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर के गांव महेशपुरा में घटना के पुलिस से झड़प करते लोग।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें