फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवशक्ति वालीबॉल ग्रामीण टूर्नामेंट गोरीखेड़ा ने जीता

विज्ञापन
खटीमा के वनकटिया में आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को सम्मानित करती सीएम पत्नी गीता ? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
नवशक्ति वालीबॉल ग्रामीण टूर्नामेंट में गोरीखेड़ा ने सुनखरी को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। ग्राम बनकटिया में आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट में 56 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला गोरीखेड़ा और सुनखरी के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का पहला सेट गोरीखेड़ा ने जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा सेट सुनखरी की टीम ने जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
तीसरे सेट में गोरी खेड़ा ने सुनखरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर फाइनल मुकाबला 2-1 से जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को सीएम पत्नी गीता पुष्कर धामी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश मनराल, नीरज अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य चंदू मुडेला, प्रकाश पांडे, अमित राणा आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें